उत्तराखंड: खटीमा में 20 लाख से बनेगी हाईटेक लैब, इन पदों पर होगी कर्मचारियों की भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। खटीमा के अस्पताल में 20 लाख रुपये की लागत से हाईटेक लैब का निर्माण जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए भवन का निर्माण 2500 वर्ग फीट में किया जाएगा। लैब के भवन निर्माण लिए टेंडर का काम पूरा हो गया है। लैब में कोविड सहित सभी संक्रमित बीमारियों की जांच की …

रुद्रपुर, अमृत विचार। खटीमा के अस्पताल में 20 लाख रुपये की लागत से हाईटेक लैब का निर्माण जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए भवन का निर्माण 2500 वर्ग फीट में किया जाएगा। लैब के भवन निर्माण लिए टेंडर का काम पूरा हो गया है। लैब में कोविड सहित सभी संक्रमित बीमारियों की जांच की सुविधा मिलेगी।

अस्पताल में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग 20 लाख रुपये में भवन का निर्माण कराएगा। ढाई हजार वर्गफीट के भवन में एक हजार वर्गफीट में लैब, एक हजार वर्गफीट में कर्मचारियों के बैठने की जगह और पांच सौ वर्गफीट में मीटिंग हॉल का निर्माण किया जाएगा। इस हाइटेक लैब में कोविड, हेपेटाइसिस, टाइफाइड सहित सभी संक्रमित बीमारियों की जांच की जाएगी। दो-चार दिनों में लैब के भवन का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। इस लैब के बनने से लोगों को रुद्रपुर और हल्द्वानी के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी और आस-पास के लोग खटीमा में ही संक्रमित बीमारियों की जांच करा सकेंगे।

लैब के लिए कर्मचारियों की होगी भर्ती
खटीमा के अस्पताल में बनने वाले लैब के लिए स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों की भर्ती करेगा। जिसमें टेक्नीशियन, डाटा इंट्री ऑपरेटर, एलटी आदि पदों पर कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी।

खटीमा के अस्पताल में हाइटेक लैब का निर्माण दो-चार दिनों में शुरू हो जाएगा। लैब तैयार होने के बाद यहां सभी संक्रमित बीमारियों की जांच की सुविधा होगी। इसके लिए टेंडर का काम पूरा हो गया है। लैब के लिए कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। – डॉ. सुनीता चुफाल रतूड़ी, सीएमओ, ऊधमसिंह नगर

संबंधित समाचार