लखनऊ: सीबीआई ने उप भंडार नियंत्रक को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। आलमबाग स्थित उत्तर रेलवे विभाग में उप भंडार नियंत्रक को रंगेहाथ रिश्वत लेते सीबीआई की टीम ने गिरफ्तार किया है। स्टेशन पर ही सीबीआई ने कई घंटो तक पूछताछ की। सीबीआई सूत्रों की माने तो किसी फर्म को काम देने के नाम पर लाखों रुपये रिश्वत ले रहे थे। सीबीआई सूत्रों के अनुसार आलमबाग …

लखनऊ। आलमबाग स्थित उत्तर रेलवे विभाग में उप भंडार नियंत्रक को रंगेहाथ रिश्वत लेते सीबीआई की टीम ने गिरफ्तार किया है। स्टेशन पर ही सीबीआई ने कई घंटो तक पूछताछ की। सीबीआई सूत्रों की माने तो किसी फर्म को काम देने के नाम पर लाखों रुपये रिश्वत ले रहे थे।

सीबीआई सूत्रों के अनुसार आलमबाग स्थित उत्तर रेलवे विभाग में उप भंडार नियंत्रक के पद पर तैनात आलोक मिश्रा के खिलाफ सीबीआई को शिकायत मिली थी कि वह रेलवे विभाग में काम देने के नाम पर लाखों रुपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत पर सीबीआई ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर आरोपी को घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि सुबह से ही आरोपी को दबोचने के लिए सीबीआई की टीम लगी हुई थी। पूछताछ में आरोपी की करोड़ों की संपत्ति भी होने की बात सामने आई है।

यह भी पढ़ें:-हरियाणा में दो कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

संबंधित समाचार