खटीमा: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी और बच्ची को मायके छोड़कर लौट रहा था

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा,अमृत विचार। क्षेत्र के बिगराबाग रोड में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। मौत की सूचना मिलने ही परिजनों में कोहराम मचा है। युवक अपनी पत्नी को मायके में छोड़कर बाइक से वापस घर लौट रहा था। पुलिस ने …

खटीमा,अमृत विचार। क्षेत्र के बिगराबाग रोड में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। मौत की सूचना मिलने ही परिजनों में कोहराम मचा है। युवक अपनी पत्नी को मायके में छोड़कर बाइक से वापस घर लौट रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

ग्रामीणों ने बताया कि बिगराबाग निवासी राम सिंह राणा (32) पुत्र संत राम गुरुवार को अपनी पत्नी नीरज देवी, सात वर्षीय पुत्री रूहानी को पत्नी के मायके चांदा छोड़ने गया था। वह रात को अकेल बाइक से घर को लौट रहा था कि रात करीब साढ़े आठ बजे बिगराबाग नहर के पास हैरो से खेत जुताई कर आ रहे ट्रैक्टर चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। आस पास के लोगों की सूचना पर गंभीर घायल राम सिंह को 108 सेवा ने सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉ. प्रशांत सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर, शुक्रवार को सुबह सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। इस बीच पोस्टमार्टम हाउस के पास शोकाकुल परिजनों व ग्रामीणों का जमावड़ा लगा रहा। मृतक राम सिंह के परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। परिजनों ने बताया कि राम सिंह के परिवार में पत्नी, पुत्री है। वह राजमिस्त्री का कार्य कर परिवार का पालन पोषण करता था। इस मामले में पुलिस की जांच जारी थी।

संबंधित समाचार