दुनियाभर में मंकीपॉक्स के 640 से अधिक मामले दर्ज, ब्रिटेन-स्पेन में तेजी से फैल रहा संक्रमण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पेस। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार दुनियाभर में मंकीपॉक्स के अब तक 640 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से सबसे अधिक ब्रिटेन में 190 मामले, स्पेन में 142 मामले, पुर्गाल में 119 मामले, कनाडा में 77 मामले तथा जर्मनी में 44 मामले शामिल हैं। फ्रांस में दर्ज किए गए मंकीपॉक्स के …

पेस। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार दुनियाभर में मंकीपॉक्स के अब तक 640 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से सबसे अधिक ब्रिटेन में 190 मामले, स्पेन में 142 मामले, पुर्गाल में 119 मामले, कनाडा में 77 मामले तथा जर्मनी में 44 मामले शामिल हैं।

फ्रांस में दर्ज किए गए मंकीपॉक्स के 51 मामले
फ्रांस में मंकीपॉक्स के पुष्ट मामलों की संख्या 50 को पार पहुंच गई है। इनमें से 20 से अधिक लोगों ने वायरस के लक्षणों की शुरुआत से पहले विदेश यात्रा की है। यह जानकारी फ्रांस के सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी सैंटे पब्लिक ने दी है। एजेंसी ने कहा, “03 जून 2022 को अपराह्न 2 बजे (स्थानीय समयानुसार) तक फ्रांस में मंकीपॉक्स के 51 मामलों की पुष्टि हुई है।” एजेंसी ने बताया कि जांच के अधीन सभी मामले 22 से 63 वर्ष की आयु के पुरुष के हैं। मंकीपॉक्स से किसी की मौत होने की सूचना नहीं है।

मंकीपॉक्स के लक्षण
इस वायरस की चपेट में आए मरीज को पहले बुखार होता है। इसके बाद उसके शरीर पर चेचक की तरह दाने हो सकते हैं। साथ ही लिम्फ नोड में सूजन भी हो सकती है। खास बात है कि मंकीपॉक्स चेचक, खसरा, खुजली जैसी बीमारियों से अलग है। आमतौर पर इस बीमारी के लक्षण हैं- बुखार, सिरदर्द, पीठ दर्द, मांसपेशियों में दर्द, कमजोरी, लिम्फ नोड्स में सूजन, मंकीपॉक्स की चपेट में आए मरीजों को बुखार आमतौर पर एक से तीन दिनों तक रहता है।

ये भी पढ़ें : कैलिफोर्निया के रेगिस्तान में नौसेना का लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत

संबंधित समाचार