किच्छा: आत्महत्या मामले में प्रेमी गिरफ्तार, सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किच्छा, अमृत विचार। प्रेमी युवक द्वारा विवाह करने से मुकरने से आहत युवती द्वारा जहर खाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर आरोपी सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस में आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलभट्टा …

किच्छा, अमृत विचार। प्रेमी युवक द्वारा विवाह करने से मुकरने से आहत युवती द्वारा जहर खाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर आरोपी सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस में आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

पुलभट्टा थाना अंतर्गत ग्राम बरा निवासी महिला ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 21 वर्षीय पुत्री का किच्छा के पंजाबी मोहल्ला निवासी चेतन गंगवार से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मामला जानकारी में आने के बाद दोनों पक्षों की सहमति पर युवक एवं युवती का विवाह तय कर दिया गया। आरोप है कि विवाह की तय तारीख के एक दिन पूर्व प्रेमी ने विवाह से इंकार कर दिया।

विवाह से इनकार किए जाने के बाद युवती लगातार परेशान रहने लगी और बीती 10 मई को युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया तथा उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने चेतन गंगवार, सूरजपाल, जितेंद्र, राजेंद्र, अखिलेश, मुकेश एवं शंकरलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी चेतन गंगवार को थाना अंतर्गत ग्राम सिरौली कला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी चेतन को न्यायालय में पेश कर दिया है।

संबंधित समाचार