औरैया: यमुना नदी में नहाने गये दो भाइयों की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के सदर क्षेत्र में भीषण गर्मी से बचने के लिए यमुना नदी में नहाने गये दो भाइयों की डूबकर मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि शहर के मोहल्ला पढीन दरवाजा निवासी अनुज (25) आज सुबह अपने मामा के घर सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मानपुर …

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के सदर क्षेत्र में भीषण गर्मी से बचने के लिए यमुना नदी में नहाने गये दो भाइयों की डूबकर मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि शहर के मोहल्ला पढीन दरवाजा निवासी अनुज (25) आज सुबह अपने मामा के घर सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मानपुर गया था, जहां पर वह अपने मामा बृजेन्द्र के बेटे आनन्द प्रताप के साथ खेलता रहा।

गर्मी अधिक बढ़ने के कारण दोपहर करीब तीन बजे दोनों भाई यमुना नदी में नहाने के लिए अस्ता गांव चले गए। यमुना नदी में नहाने के दौरान अनुज डूबने लगा तो आनंद ने उसे बचाने की कोशिश की और फिर दोनों डूब गए। बताया कि आस पास के लोग दौड़े और तुंरत बचाने की कोशिश की। किसी तरह दोनों को बाहर निकाला गया और एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें:-बांदा : यमुना नदी में डूबे तीन किशोर, दो की मौत

संबंधित समाचार