ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंत्रिमंडल में किया बड़ा बदलाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने नए मंत्रिमंडल का गठन कर अपने मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव करने का साफ संकेत दिया है। नए मंत्रिमंडल में 13 कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं जबकि आठ नेताओं को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है। समुद्रतटीय राज्य ओडिशा में नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली सरकार के सभी कैबिनेट …

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने नए मंत्रिमंडल का गठन कर अपने मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव करने का साफ संकेत दिया है। नए मंत्रिमंडल में 13 कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं जबकि आठ नेताओं को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है। समुद्रतटीय राज्य ओडिशा में नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली सरकार के सभी कैबिनेट मंत्रियों ने एक दिन पहले शनिवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। सभी मंत्रियों के इस्तीफे के बाद रविवार को पटनायक-सरकार के नए मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

पटनायक के मंत्रिमंडल में कुल 21 मंत्रियों ने शपथ ली है। इनमें 13 कैबिनेट और आठ राज्यमंत्री शामिल हैं। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सबसे पहले जगन्नाथ सरकार ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। सरकार दो बार के विधायक हैं। उन्हें प्रमोट करके कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। पांच बार के विधायक निरंजन पुजारी, रणेंद्र प्रताप स्वैन, पूर्व चीफ व्हिप प्रमिला मलिक, उषा देवी, प्रताप केशरी देब, प्रफुल्ल मलिक, अतनु साब्यसाची नायक की करीब आठ साल बाद नवीन पटनायक के मंत्रिमंडल में वापसी हुई है।

वरिष्ठ नेता प्रदीप कुमार अमत को भी नवीन पटनायक सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री नबा दास, अशोक चंद्र पांडा, तुकुनी साहू, राजेंद्र ढोलकिया को भी कैबिनेट में जगह मिली है। नवीन पटनायक सरकार में 13 कैबिनेट के साथ आठ राज्यमंत्रियों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

यह भी पढ़ें- भावी पीढ़ी के लिए प्रकृति की रक्षा करने का लें संकल्प: विजयन

संबंधित समाचार