बरेली: विश्व पर्यावरण दिवस आज, ओनली वन अर्थ की थीम के तहत गांधी उद्यान में लगाए गए पौधे
बरेली, अमृत विचार। आज पूरे विश्व में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। कई सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। जिसके चलते बरेली में ओनली वन अर्थ की थीम पर विश्व पर्यावरण दिवस पर गांधी उधान में पौधरोपण किया गया। नगर निगम और प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड द्वारा उद्यान में पौधे लगाए गए है …
बरेली, अमृत विचार। आज पूरे विश्व में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। कई सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। जिसके चलते बरेली में ओनली वन अर्थ की थीम पर विश्व पर्यावरण दिवस पर गांधी उधान में पौधरोपण किया गया। नगर निगम और प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड द्वारा उद्यान में पौधे लगाए गए है ।वही इस दौरान क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी रोहित सिंह द्वारा क्लीन वॉटर क्लीन एयर एवं क्लीन लैंड के महत्त्व के बारे में बताया गया।
साथ ही क्षेत्रीय कार्यालय के सभी सदस्यों, वैज्ञानिकों एवं अभियंताओं के द्वारा भी पर्यावरण, बायोडायवर्सिटी, प्रदूषण नियंत्रण, प्राकृतिक संसाधनों के सदुपयोग के बारे में चर्चा की गई।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से गांधी उद्यान घूमने आए हुए लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया गया। बतादें कि कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यालय यूपीपीसीबी के रोहित सिंह, शशि, अंकुर, पूजिका सुनील, लक्ष्मीकांत एवं नगर निगम के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एक्सपर्ट ए.के चौहान के द्वारा मियावाकी आधारित प्लांटेशन के पास 25 नए पौधों को रोपित करते हुए विश्व पर्यावरण दिवस सफलता पूर्वक मनाया गया।
यह भी पढ़ें- बरेली: मयूर वन चेतना में जिलाधिकारी ने किया पौधारोपण
