आगरा : रात को पति करता था गलत काम, पत्नी ने काउंसलर के सामने खोले राज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा । पति की गलत हरकतों से तंग आकर एक महिला ने अलग रहने का फैसला किया, साथ ही पति के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। मामला काउंसलर के पास है। दरअसल, पति देर रात तक जागता था,इस दौरान मोबाइल पर गलत हरकतें करता,कई बार उसकी इन हरकतों को महिला ने नजरअंदाज किया,लेकिन रोजाना …

आगरा । पति की गलत हरकतों से तंग आकर एक महिला ने अलग रहने का फैसला किया, साथ ही पति के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। मामला काउंसलर के पास है।

दरअसल, पति देर रात तक जागता था,इस दौरान मोबाइल पर गलत हरकतें करता,कई बार उसकी इन हरकतों को महिला ने नजरअंदाज किया,लेकिन रोजाना की बात हो जाने पर जब पति से देररात तक मोबाइल पर लगे रहने के बारे में जानकारी ली, तो उसने ऑफिस का काम बता मामले को टाल दिया।

लेकिन महिला को शक हो गया था,महिला ने किसी तरह पति के मोबाइल का पासवर्ड पता किया, और जब मोबाइल देखा तो उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गयी। महिला के पति की कई युवतियों के साथ अश्लील फोटो व वीडियो मोबाइल पर पड़े हुये थे,  पति का यह रूप देखकर महिला परेशान हो उठी और पति से अलग रहने का फैसला कर लिया।

महिला ने पुलिस से शिकायत की जिसके बाद मामला परिवार केंद्र में काउंसलिंग के लिए पहुंचा। महिला मुकदमा दर्ज कराने पर अड़ी थी। वहीं पति माफी मांग रहा था। दंपती आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और इनके एक बच्चा भी है। पति ने गलती मानते हुए पत्नी से माफी मांगी। वहीं पत्नी से काउंसलर से एक सप्ताह का समय मांगा है,इसके बाद वह आगे का कदम उठायेंगी।

यह भी पढ़ें : लखनऊ: आशियाना में प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति की पिटाई, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार