हल्द्वानी: धर्म बदल कर किया दुष्कर्म, बच्चों को जान से मारने की धमकी
हल्द्वानी,अमृत विचार। धर्म बदल कर एक युवक ने तलाकशुदा महिला को प्यार के जाल में फांसाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला से 10 लाख रुपये भी ऐंठ लिये। जब मामला खुला तो आरोपी महिला की अंतरंग तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। पैसे न देने पर आरोपी पीड़िता के …
हल्द्वानी,अमृत विचार। धर्म बदल कर एक युवक ने तलाकशुदा महिला को प्यार के जाल में फांसाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला से 10 लाख रुपये भी ऐंठ लिये। जब मामला खुला तो आरोपी महिला की अंतरंग तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। पैसे न देने पर आरोपी पीड़िता के बच्चों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली तलाकशुदा महिला ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं और कुछ वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात सनी आर्या नाम के व्यक्ति से हुई। सनी ने महिला को प्यार के जाल में फंसाया और शादी कर बच्चों की परवरिश का भरोसा दिया। आरोप है कि भरोसे में लेकर सनी ने उसका शारीरिक शोषण किया और जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो वह काम न चलने की बात कहकर बहाने बनाने लगा।
शादी और बच्चों की परवरिश के लिए पीड़िता ने अपने जेवर बेचे और लोगों से उधार लेकर सनी को 10 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद खुलासा हुआ कि सनी आर्या का असली नाम सन्नू खान है। पोल खुलने के बाद सनी आग बबूला हो गया। सन्नू महिला से पांच लाख की मांग करने लगा और पैसे न देने पर बच्चों को जान से मारने की धमकी देने लगा। एक जून को सन्नू पिस्तौल लेकर जबरन उसके घर घुस आया और जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
