उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को एक माह हुआ पूरा, 16 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। चारधाम यात्रा को एक माह पूरा हो गया है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बताया कि यात्रा को सुचारू एवं सुरक्षित बनाये जाने को लेकर पर्यटन, धर्मस्व, चिकित्सा, परिवहन, नागरिक उड्डयन एवं जिला प्रशासन द्वारा तमाम व्यवस्थाएं की जा रही हैं। पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि इस अवधि में …

देहरादून, अमृत विचार। चारधाम यात्रा को एक माह पूरा हो गया है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बताया कि यात्रा को सुचारू एवं सुरक्षित बनाये जाने को लेकर पर्यटन, धर्मस्व, चिकित्सा, परिवहन, नागरिक उड्डयन एवं जिला प्रशासन द्वारा तमाम व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि इस अवधि में 16 लाख से अधिक श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। वर्ष 2019 में रिकॉर्ड 34 लाख यात्री चारधाम यात्रा पर आए थे। इस बार यात्रा मार्ग पर कई नई व्यवस्थाएं की गई हैं।

300 यात्रियों का जीवन बचाया
डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि इस एक माह में पुलिस ने 300 यात्रियों का जीवन बचाया। 80 यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया, 54 घायलों की मदद की। हेली ऑनलाइन बुकिंग फर्जीवाडा एवं फर्जी रजिस्ट्रेशन के संबंध में 16 रिपोर्ट दर्ज कर 20 आरोपी गिरफ्तार किए। मिशन मर्यादा में 20000 लोगों पर कार्यवाही की गयी।

2 लाख से ज्यादा की हेल्थ स्क्रीनिंग
स्वास्थ्य सचिव राधिका झा ने बताया कि हृदय रोगियों के उपचार के लिए पहली बार विशेषज्ञ चिकित्सकों को कार्डियोलॉजी में ट्रेनिंग देकर तैनात किया गया है। पहली बार हेली एंबुलेंस सेवा दी जा रही है। अभी तक 2 लाख से अधिक लोगों की हेल्थ स्क्रीनिंग करते हुए 87 यात्रियों को लौटाया गया।

मेडिकल एडवाइजरी का करें अनुपालन
प्रो. हेम चंद्र पांडे ने बताया कि बुजुर्ग एवं अन्य बीमारियों से ग्रसित यात्रियों का पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण आवश्यक है। सभी यात्रियों को मेडिकल एडवाइजरी का अनुपालन करते हुए ही यात्रा पर आना चाहिए।

संबंधित समाचार