बाराबंकी: भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत का किसानों ने किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं से कही यह बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। अहमदपुर टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का भव्य स्वागत किया गया ‌ राकेश टिकैत लखनऊ से  एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बस्ती जा रहे थे। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। स्वागत के लिए किसान यूनियन कार्यकर्ताओं से राकेश टिकैत …

बाराबंकी। अहमदपुर टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का भव्य स्वागत किया गया ‌ राकेश टिकैत लखनऊ से  एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बस्ती जा रहे थे। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।

स्वागत के लिए किसान यूनियन कार्यकर्ताओं से राकेश टिकैत ने कुशल क्षेम पूछी और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठित रह कर के ही अधिकार हासिल किए जा सकते हैं।

कार्यकर्ताओं से कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा किसानों को यूनियन के साथ जोड़ें। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अनुपम वर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल,अनिल वर्मा,अनुपम वर्मा,राजित राम,शांतिभूषण सहित तमाम लोगों ने स्वागत किया।

पढ़ें- बहराइच: राकेश टिकैत पर हमले को लेकर हुआ प्रदर्शन, सुरक्षा की उठी मांग

संबंधित समाचार