हरिद्वार: यहां चल रहा था नकली दवा बनाने का खेल, एसटीएफ ने मारा छापा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरिद्वार, अमृत विचार। हरिद्वार जिले के भगवानपुर स्थित रायपुर व लक्सर के अलावा उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के कैलाशपुर में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) देहरादून की टीम ने छापा मारकर नकली दवा बनाने के रैकेट का खुलासा किया है। बताया गया है कि यहां पर दवा बनाने की तीन मशीनें लगी हुई थीं। सहारनपुर …

हरिद्वार, अमृत विचार। हरिद्वार जिले के भगवानपुर स्थित रायपुर व लक्सर के अलावा उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के कैलाशपुर में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) देहरादून की टीम ने छापा मारकर नकली दवा बनाने के रैकेट का खुलासा किया है।

बताया गया है कि यहां पर दवा बनाने की तीन मशीनें लगी हुई थीं। सहारनपुर के ड्रग इंस्पेक्टर को भी मौके पर बुलाया गया है। इस फैक्ट्री को नितिन निवासी मोहनपुरा संचालित कर रहा था। एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की कार्रवाई आज सुबह (सोमवार) सुबह करीब पांच बजे तक चली। वहीं ड्रग इंस्पेक्टर मानवेंद्र राणा पूरे मामले की जांच कर रहे हैं ।

बरामद हुई नकली दवाइयों का आंकलन किया जा रहा है। भगवानपुर के रायपुर में पकड़ी गई इनोवा कंपनी में नकली दवा के बनाने के मामले में विशाल और पंकज की भी तलाश जारी है। इस मामले में पुलिस की तरफ से नितिन निवासी मोहनपुरा, रोहतास निवासी रोहाना जिला मुजफ्फरनगर, संजीत निवासी सिकरोड़ा थाना भगवानपुर संचित निवासी पुरवा वाली गणेशपुर रुड़की समेत पांच पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

संबंधित समाचार