‘Nikamma’ में Bulky Body फ्लॉन्ट करने के बाद, Abhimanyu Dassani ने ‘Meenakshi Sundareshwar’ के लिये कम किया 10 किलो वजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। इंडस्ट्री में मौजूद यंग हैंडसम और सबसे फिट एक्टर्स में से एक अभिमन्यु दसानी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘निकम्मा’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में उन्होंने अपनी चिसेल्ड बॉडी से सबको इम्प्रेस किया है। फिल्म में वॉशबोर्ड एब्स और टोन्ड मसल्स के साथ अभिमन्यु दसानी ने निकम्मा के लिए बल्की बॉडी को …

मुंबई। इंडस्ट्री में मौजूद यंग हैंडसम और सबसे फिट एक्टर्स में से एक अभिमन्यु दसानी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘निकम्मा’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में उन्होंने अपनी चिसेल्ड बॉडी से सबको इम्प्रेस किया है।

फिल्म में वॉशबोर्ड एब्स और टोन्ड मसल्स के साथ अभिमन्यु दसानी ने निकम्मा के लिए बल्की बॉडी को स्पोर्ट किया हैं, लेकिन यह बात बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि उन्होंने इससे पहले आई फिल्म मीनाक्षी सुंदरेश्वर के 10 किलो वजन कम किया था।

भले ही, निकम्मा को पहले शूट किया गया था, लेकिन मीनाक्षी सुंदरेश्वर को उससे पहले ही रिलीज किया जा चुका है। इस फिल्म में अभिमन्यु का लुक दुबले पतले ब्वॉय नेक्ट्स डोर का था। ऐसे में अब उनकी अपमकिंग फिल्म निकम्मा जो अगले हफ्ते रिलीज़ होने के लिए तैयार है, उसमें वो एक बल्की अवतार में नजर आने वाले हैं।

निकम्मा के लिए अपनी तैयारी के बारे में बात करते हुए, अभिमन्यु दसानी ने कहा कि मुझे बहुत ज्यादा वजन बढ़ाना पड़ा, लेकिन साथ ही, मुझे एक चिसेल्ड लुक भी चाहिए था। 2019 में, मैंने तुर्की में क्राव मागा में ट्रेनिंग लिया और फिल्म के लिए हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट सीखा। मुझे एक ‘निकम्मा’ जैसे दिखना था। मेरे बालों को मेसी होना था, लगभग ऑउट-ऑफ-बेड लुक।

 

एक स्ट्रिक्ट डाइट प्लान की मदद से वजन बढ़ाने में मदद की गई थी। इतना ही नहीं एक्टर ने फाइव-मील का प्लान बनाया, जिसमें घर का बना पौष्टिक खाना शामिल था। जिसपर एक्टर कहते हैं, दोपहर के खाने और रात के खाने के लिए, मैं दो कटोरी प्रोटीन, ज्यादातर चिकन, एक कटोरी हरी सब्जियों और कुछ सादे (सफेद) चावल का समावेश करता था । मैंने इसे एक निर्धारित पानी के पिने के साथ पूरा किया, और साथ ही जिम जा रहा था।

वजन बढ़ाने के लिए एक मुश्किल प्रोसेस की जरुरत थी, फिल्म के एक हिस्से की शूटिंग के बाद अभिमन्यु के सामने एक बड़ी चुनौती थी। दरअसल, एक्टर से जल्द ही एक्स्ट्रा वेट कम करने की उम्मीद की गई थी, क्योंकि उन्हें मीनाक्षी सुंदरेश्वर (2021) की शूटिंग शुरू करनी थी, जिसके लिए उन्हें एक दुबले-पतले लुक को अपनाने की जरुरत थी। उस वक़्त को याद करते हुए अभिमन्यु कहते हैं, मुझे मीनाक्षी सुंदरेश्वर के लिए अपना सारा वजन कम करना पड़ा।

यह कहना गलत नहीं होगा कि अपने किरदार के लिए बेहद डेडिकेटेड और कमिटेड अभिमन्यु दसानी ने अपने प्रोजेक्ट्स के लिए अलग-अलग अवतार पेश करते हुए बड़ी आसानी से सभी में खुद को ढाला है।

इंटरनेशनली अक्लैमड ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ के साथ अपने डेब्यू करने के बाद, अभिमन्यु हमेशा अपने दिलचस्प कैरेक्टर्स के जरिए अनकन्वेंशनल परफॉर्मेंस देने के लिए जाने जाते हैं।

पिछले साल अपने डिजिटल डेब्यू मीनाक्षी सुंदरेश्वर के साथ उन्होंने  अपने प्यारी औऱ सिंपल परफॉर्मेंस से दर्शकों को इम्प्रेस किया था और सभी का दिल भी जीता था। जबकि, अब अभिमन्यु ने निकम्मा के साथ मसाला एंटरटेनर जोन में कदम रखते हुए फिल्म के ट्रेलर के साथ-साथ टाइटल ट्रैक के साथ सभी को अपना दीवाना बना रहे हैं।

शर्ली सेतिया और शिल्पा शेट्टी को-स्टारर, निकम्मा सब्बीर खान द्वारा डायरेक्टेड है, जो इस 17 जून, 2022 को सिनेमघरो में दस्तक देने के लिए तैयार है।

पढ़ें- Mouni Roy की ग्लैमरस फोटोज देखकर दीवाने हुए फैंस, एक्ट्रेस ने बिखेरा हुस्न का जलवा, देखें PHOTOS

संबंधित समाचार