रामनगर: उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में 77.74 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए
रामनगर, अमृत विचार। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद का इंटर और हाईस्कूल का रिजल्ट घोषित हो गया है। सोमवार को शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने रिजल्ट जारी करते हुए सभी सफल हुए छात्र छात्राओं को बधाई दी। परिषद कार्यालय रामनगर की ओर से आधिकारिक वेबसाइट WWW.UBSE.UK.GOV.IN व WWW.UARESULTS.NIC.IN पर परिणाम अपलोड कर दिए गए हैं। …
रामनगर, अमृत विचार। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद का इंटर और हाईस्कूल का रिजल्ट घोषित हो गया है। सोमवार को शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने रिजल्ट जारी करते हुए सभी सफल हुए छात्र छात्राओं को बधाई दी। परिषद कार्यालय रामनगर की ओर से आधिकारिक वेबसाइट WWW.UBSE.UK.GOV.IN व WWW.UARESULTS.NIC.IN पर परिणाम अपलोड कर दिए गए हैं।
सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में 77.74 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि इंटरमीडिएट में 82.63 प्रतिशत बच्चे पास हुए। उल्लेखनीय है कि परिषद द्वारा बोर्ड परीक्षाएं 28 मार्च 2022 से 19 अप्रैल 2022 के मध्य आयोजित की गई थी। हाईस्कूल में कुल 129778 एवं इंटरमीडिएट में कुल 113164 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षाके बाद 25 अप्रैल से 09 मई तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत के निर्देश पर पूरी पारदर्शिता के साथ समय पर बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम तैयार किये गये। सोमवार को रामनगर में शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत एवं परिषद के सभापति व निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ0 आर0के0 कुंवर सहित विभागीय अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षाफल घोषित कर दिये गए।
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में इस बार हाईस्कूल में टिहरी गढ़वाल जिले के मुकुल सिलस्वान (MUKUL SILASWAN UTTRAKHAND BOARD HIGHSCHOOL TOPPER) ने 99.0 प्रतिशत अंकों के साथ टाप किया है। जबकि इंटरमीडिएट में हरिद्वार जिले की रिया राजपूत (RIYA RAJPOOT UTTRAKHAND BOARD Intermediate TOPPER) ने 97.0 प्रतिशत अंक पाकर शीर्ष स्थान हासिल किया है। छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट परिषद की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर छात्र देख सकते हैं। हाईस्कूल में इंटरमीडिएट रहे।
ये रहे टॉपर – देखें लिस्ट




