रुद्रपुर: टांडा बैरियर के पास फल बेचने वालों पर चला वन विभाग का डंडा, सामान किया तहस-नहस
रुद्रपुर, अमृत विचार। हल्द्वानी मार्ग पर टांडा बैरियर के आगे सड़क किनारे फल बेचने वालों पर वन विभाग ने डंडा चलाया। बाघिन व उसके शावकों को खोजने आई टीम ने बैरियर से लेकर आगे तक सभी फल विक्रेताओं का सामान तहस-नहस कर दिया। हल्द्वानी मार्ग पर टांडा बैरियर से आगे तमाम फल वाले ठेले व …
रुद्रपुर, अमृत विचार। हल्द्वानी मार्ग पर टांडा बैरियर के आगे सड़क किनारे फल बेचने वालों पर वन विभाग ने डंडा चलाया। बाघिन व उसके शावकों को खोजने आई टीम ने बैरियर से लेकर आगे तक सभी फल विक्रेताओं का सामान तहस-नहस कर दिया।
हल्द्वानी मार्ग पर टांडा बैरियर से आगे तमाम फल वाले ठेले व फड़ लगाते हैं। हल्द्वानी की ओर आने जाने वाले लोग यहां पर फल खरीदते हैं। वन विभाग की टांडा रेंज की टीम बाघिन व उसके शावकों को खोजने पत्थरचट्टा आई तो लौटते वक्त टीम ने इन फल विक्रेताओं पर डंडा चलाया। सारा सामान इधर-उधर फेंक दिया गया। सड़क किनारे खंती में इन लोगों ने सामान रखने के लिये पन्नी आदि डाल रखी थी। वह भी वन विभाग की टीम ने तहस-नहस कर दी।
वन विभाग ने कहा- हमारी जमीन पर अतिक्रमण
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इन लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। जबकि इन फल विक्रेताओं का कहना है कि वे लोग सड़क किनारे अस्थायी रूप से कारोबार करते हैं। जहां तक एक फैक्ट्री है। उस फैक्ट्री की चहारदीवारी तक ही कारोबार करते हैं। नगर निगम बाकायदा उनसे तहबाजारी वसूल करता है। वन विभाग के अधिकारियों ने तानाशाही तरीके से उनका सामान तहस नहस कर दिया।
इनका सामान किया गया तहस-नहस
व्यासजी, राजेश कुच्छा, शंभू कोली, उमेश, संदीप, जगन्नाथ नाइक, लक्ष्मण, नरेश गोस्वामी, रवि कुंदा, राहत जान खान, दुला मंडल, राकेश, परमल मंडला, नीतेश, विरेंद्र गुप्ता, अशोक यादव
