खटीमा: चर्चित भगवान सिंह हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। तीन वर्ष पहले ग्राम कुटरा के भगवान सिंह हत्याकांड का सीबीसीआईडी ने खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। खटीमा कोतवाली में सीबीसीआईडी टीम ने यह खुलासा किया। पुलिस के अनुसार ग्राम कुटरा निवासी कैलाश सिंह भंडारी ने 10 अगस्त 2019 को कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर 8-9 अगस्त की …

खटीमा, अमृत विचार। तीन वर्ष पहले ग्राम कुटरा के भगवान सिंह हत्याकांड का सीबीसीआईडी ने खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। खटीमा कोतवाली में सीबीसीआईडी टीम ने यह खुलासा किया।

पुलिस के अनुसार ग्राम कुटरा निवासी कैलाश सिंह भंडारी ने 10 अगस्त 2019 को कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर 8-9 अगस्त की रात में उसके भतीजे भगवान सिंह उर्फ भग्गी की घ्रुव सिंह आदि पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करायी थी। इसकी विवेचना कोतवाली पुलिस द्वारा करने के बाद उच्चाधिकारियों के आदेश पर सीबीसीआईडी हल्द्वानी को सौंपी गई।

सीबीसीआईडी हल्द्वानी द्वारा मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य एकत्रित कर आरोपियों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया गया। इसके बाद सोमवार को ग्राम कुटरा के ही तीन आरोपियों ध्रुव सिंह, सुरेंद्र सिंह राणा उर्फ गुडडू, किशन सिंह उर्फ कन्हैया को गिरफ्तार किया है। सीबीसीआईडी हल्द्वानी की टीम में निरीक्षक जानकी भंडारी, निरीक्षक राजेंद्र सिंह बिष्ट, निरीक्षक पावन स्वरूप, कांस्टेबल अमरजीत सिंह, मो. तारिक, दीपक नेगी, चालक चंद्र प्रकाश जोशी आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार