काशीपुर: बाइक सवार उचक्कों ने युवती समेत तीन का मोबाइल छीना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। बाइक सवार उचक्के तीन अलग-अलग स्थानों पर एक युवती और दो युवकों का मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात उचक्कों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुष्प विहार निवासी गुरमेज सिंह पुत्र अजायब सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि बीती 3 …

काशीपुर, अमृत विचार। बाइक सवार उचक्के तीन अलग-अलग स्थानों पर एक युवती और दो युवकों का मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात उचक्कों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुष्प विहार निवासी गुरमेज सिंह पुत्र अजायब सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि बीती 3 जून को बड़े गुरुद्वारे के पास स्थित आनंद नर्सरी के पास बाइक सवार दो युवकों ने धक्का देकर उसका फोन छीन लिया और फरार हो गए। प्रकाश रेजिडेंसी निवासी संगीता रावत पुत्री वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बीती 4 जून को स्टेडियम तिराहे के पास जब वह पैदल टहल रही थी।

इस दौरान अज्ञात बाइक सवार दो लोगों ने उसे धक्का देकर फोन छीन लिया और फरार हो गये। वहीं प्रकाश सिटी निवासी राजेंद्र सिंह ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि बीती दो जून को टांडा चौराहा के पास अज्ञात बाइक सवारों ने उसको पीछे से टक्कर मार दी और फोन छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

संबंधित समाचार