खटीमा: दो लोगों को निवाला बना चुका बाघ पकड़ से बाहर, दहशत
खटीमा,अमृत विचार। यूपी सीमा से सटे मेलाघाट के झाउपरसा बगुलिया में दो ग्रामीणों को निवाला बना चुके बाघ को पकड़ने में वन विभाग बिफल साबित हो रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। आक्रोशित अनेक ग्रामीणों ने एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट को ज्ञापन सौंपकर हमलावर बाघ को पकड़ने व जंगली जानवरों के आतंक से …
खटीमा,अमृत विचार। यूपी सीमा से सटे मेलाघाट के झाउपरसा बगुलिया में दो ग्रामीणों को निवाला बना चुके बाघ को पकड़ने में वन विभाग बिफल साबित हो रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। आक्रोशित अनेक ग्रामीणों ने एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट को ज्ञापन सौंपकर हमलावर बाघ को पकड़ने व जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
बता दें कि मई के दूसरे सप्ताह से सुरई कंपार्टमेंट 29 व 36 में बाघ के हमलावर होने से दो ग्रामीणों को निवाला बनाने के बाद से झाउपरसा बगुलिया में दहशत व्याप्त है। बाघ के हमले के बाद से ग्रामीण दहशत में हैं। सोमवार को अनेक ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने एसडीएम बिष्ट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि काफी दिनों से बाघ का आतंक है। बाघ ने 13 मई व 25 मई को एक-एक ग्रामीण को निवाला बनाया। इसके बाद से दहशत व्याप्त है। दोनों घटनाएं सुरई कम्पार्ट 29 व 36 में हुई। स्कूली बच्चें भी दहशत से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।
कई बार वन विभाग को अवगत करा दिया गया है, लेकिन बाघ को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। उन्होंने बाघ व जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में राम पांडे, प्रदीप, बब्बन, जवाहर लाल, महावीर, राजेश, लखराज, धनेश, शंभुनाथ, मंटु, दिनेश, गुलाब, जयकांत समेत आदि शामिल रहे।
