खटीमा: वंचित राज्य आंदोलनकारियों को परिचय पत्र जारी करने की मांग मुखर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। वंचित राज्य आंदोलनकारियों को परिचय पत्र जारी करने की मांग मुखर होने लगी है। आक्रोशित राज्य आंदोलनकारियों ने एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट को ज्ञापन सौंपकर मांग उठाई। सोमवार को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष शिवशंकर भाटिया के नेतृत्व में आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट को सौंपा। …

खटीमा, अमृत विचार। वंचित राज्य आंदोलनकारियों को परिचय पत्र जारी करने की मांग मुखर होने लगी है। आक्रोशित राज्य आंदोलनकारियों ने एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट को ज्ञापन सौंपकर मांग उठाई।

सोमवार को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष शिवशंकर भाटिया के नेतृत्व में आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट को सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि खटीमा में 253 राज्य आंदोलनकारी वंचित रह गए हैं।

आरोप लगाया कि प्रशासन की दोहरी नीति से राज्य आंदोलनकारी प्रताड़ित हो रहे हैं। उन्होंने वंचित राज्य आंदोलकारियों को चिन्हित कर परिचय पत्र जारी करने की मांग की। इस दौरान हरीश कोठारी, ठाकुर भगवान सिंह, सुरेश चंद, भरत चंद, हरीश भट्ट, रवींद्र कापड़ी, हरीश फुलेरा, नंदन सिंह सामंत, लक्ष्मी देवी, गीता आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार