नैनीताल: शराब के नशे में धुत दिल्ली के तीन पर्यटकों ने पुलिस से की अभद्रता
नैनीताल, अमृत विचार। दिल्ली से नैनीताल घूमने पहुंचे पर्यटकों ने शराब के नशे में पुलिस से अभद्रता की। पुलिस ने दिल्ली के 3 पर्यटकों के खिलाफ 158 एक्ट के तहत उनका वाहन सीज कर दिया है। मल्लीताल कोतवाली के एसआई हरीश सिंह ने बताया कि रविवार देर शाम शराब के नशे में धुत पर्यटक वाहन …
नैनीताल, अमृत विचार। दिल्ली से नैनीताल घूमने पहुंचे पर्यटकों ने शराब के नशे में पुलिस से अभद्रता की। पुलिस ने दिल्ली के 3 पर्यटकों के खिलाफ 158 एक्ट के तहत उनका वाहन सीज कर दिया है।
मल्लीताल कोतवाली के एसआई हरीश सिंह ने बताया कि रविवार देर शाम शराब के नशे में धुत पर्यटक वाहन चला रहा था। पुलिस ने उसे प्रतिबंधित समय पर मॉल रोड पर वाहन ले जाने के लिए मना किया। जिस पर उसने पुलिस के साथ अभद्रता की और अपना वाहन लेकर शहर की तरफ भाग गया।
जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर पर्यटक को मस्जिद तिराहे पर रोक लिया। जहां पर पर्यटकों ने फिर पुलिस से अभद्रता की और अपनी पहुंच की हनक दिखाने लगे, जिसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए तीनों पर्यटकों भृगु भाटिया, सनी पवार, अरुण यादव के खिलाफ कार्रवाई कर वाहन को सीज कर दिया।
