रानीखेत: महिलाओं से 8 लाख लेकर एनजीओ संचालक फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रानीखेत, अमृत विचार। विकासखंड ताडीखेत के ग्राम कोठिया में एक एनजीओ द्वारा ग्रामीणों से 8 लाख ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। विगत दिवस ग्रामीण महिलाओं ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर फर्जी एनजीओ के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई। भाजपा नेत्री माया बिष्ट के नेतृत्व में ग्राम कोठिया की महिलाओं ने …

रानीखेत, अमृत विचार। विकासखंड ताडीखेत के ग्राम कोठिया में एक एनजीओ द्वारा ग्रामीणों से 8 लाख ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। विगत दिवस ग्रामीण महिलाओं ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर फर्जी एनजीओ के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई।

भाजपा नेत्री माया बिष्ट के नेतृत्व में ग्राम कोठिया की महिलाओं ने संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया कि 2 अप्रैल 2021 को अजय आनंद जोशी उर्फ अजय बल्लभ व मंजू उर्फ नीतू ग्राम कोठिया पहुंची। उन्होंने ग्राम की महिलाओं को बताया कि उत्तराखंड मानव सेवा समिति फरसोली नैनीताल के नाम से उनकी एनजीओ है। जिसका ऑफिस भवाली में है। दोनों ने समिति का पंजीकरण व अन्य दस्तावेज दिखाकर ग्रामीण महिलाओं को झांसे में ले लिया।

उन्होंने बताया कि उनकी एनजीओ कृषि, बागवानी, बीज क्रय विक्रय करती है। तथा टंकी, किचन, शौचालय, पोली हाउस, गोबर गैस आदि की रिपेयरिंग व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, पेंटिंग, ब्यूटीशियन, दुग्ध उत्पादन, मौन उत्पादन आदि का प्रशिक्षण देती है। ज्ञापन में कहा गया कि उन्होंने ग्रामीण महिलाओं से कहा कि एनजीओ से जुड़ने के लिए प्रत्येक महिला को 565 रुपया प्रति वर्ष जमा कराने होंगे। इसके साथ ही ने बताया कि सदस्यता शुल्क जमा करने के बाद प्रतिमाह 100 रुपया वापस कर दिया जाएगा। जिस पर कोठिया गांव की 8 महिलाओं ने सदस्यता शुल्क जमा कर दिया।

उन्हें एक बीज का पैकेट भी दिया गया। महिलाओं ने बताया कि उन्होंने हमसे कहा कि जिन लोगों ने सदस्यता ले रखी है वह गांव गांव जाकर महिलाओं को एनजीओ से जोडे। जिस पर महिलाओं ने आसपास के 25 गांव की महिलाओं को एनजीओ से जोड़ दिया। जिससे लगभग 8 लाख जमा हुआ। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पैसा मिलने के बाद दोनों गांव नहीं आए।

उन्होंने अपना फोन भी स्विच ऑफ कर दिया। कहा कि दोनों ने हमें गुमराह कर फर्जी दस्तावेज दिखाकर गांव वाली महिलाओं के साथ ठगी कर 8 लाख रुपया हड़प लिया। महिलाओं ने संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन से दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई। ज्ञापन देने वालों में भाजपा नेत्री माया बिष्ट, तनुजा राणा, माया टनवाल, सरस्वती देवी, भगवती देवी, देवकी देवी, चंपा देवी, प्रेमा देवी, अनीता देवी, कौशल्या देवी, पनना देवी, नंदी देवी थे।

संबंधित समाचार