जहीर इकबाल ने सोनाक्षी सिन्हा से खुलम खुला किया प्यार का इजहार, वीडियो शेयर कर लिखी दिल की बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पिछले काफी दिनों से अपने अफेयर की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के अफेयर के चर्चे काफी समय से फैले हुई हैं। अफेयर के चर्चो पर जहीर इकबाल ने सोनाक्षी सिन्हा संग अपने रिलेशनशिप की खबरों पर मोहर लगा दी है। बतादें …

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पिछले काफी दिनों से अपने अफेयर की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के अफेयर के चर्चे काफी समय से फैले हुई हैं। अफेयर के चर्चो पर जहीर इकबाल ने सोनाक्षी सिन्हा संग अपने रिलेशनशिप की खबरों पर मोहर लगा दी है।

बतादें कि जहीर इकबाल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि सोनाक्षी सिन्हा फ्लाइट में स्नैक्स का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए जहीर ने कैप्शन भी लिखा जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। कैप्शन में लिखा है, ‘जन्मदिन मुबारक हो सोन्ज…शुक्रिया मुझे ना मारने के लिए… आई लव यू..आपको ढेर सारा खाना, फ्लाइट्स, प्यार और खुशियां यूं ही मिलती रहें’।

जहीर के दिए कैप्शन पर सोनाक्षी सिन्हा ने रिप्लाई कर पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है- ‘थैंक यू..लव यू और अब मैं तुम्हें मारने आ रही हूं’ इन दोनों का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इतना ही नहीं बॉलीवुड स्टार्स पत्रलेखा, सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण शर्मा, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी समेत कई सेलेब्स ने इस पोस्ट को लाइक किया है।

आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने कुछ टाइम पहले ही अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। और साथ ही साथ अपना एक नया ब्यूटी ब्रांड लॉन्च किया है, जिसे लेकर एक्ट्रेस हमेशा एड करती रहती हैं।

पढ़ें-सोनाक्षी सिन्हा ने लॉन्च किया अपना ब्रांड SOEZI, बोल्ड ड्रेस में नजर आईं दबंग गर्ल, देखें PHOTOS

संबंधित समाचार