नैनीताल: अधिवक्ताओं की समस्याओं का निकालेंगे समाधान: जोशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में विजयी प्रत्याशियों का मंगलवार को बार सभागार भवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी योगेश पचौलिया ने विजयी प्रत्याशियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। इस दौरान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रभाकर जोशी एवं सचिव विकास बहुगुणा ने अधिवक्ताओं …

नैनीताल, अमृत विचार। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में विजयी प्रत्याशियों का मंगलवार को बार सभागार भवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

मुख्य चुनाव अधिकारी योगेश पचौलिया ने विजयी प्रत्याशियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। इस दौरान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रभाकर जोशी एवं सचिव विकास बहुगुणा ने अधिवक्ताओं को संबोधित किया।

उन्होंने अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं के लिए सामूहिक बीमा, महिला अधिवक्ताओं के लिए एक बड़ा कॉमन रूम, बार और बैंच के बीच तालमेल, निर्माणाधीन चैंबरों को शीघ्र बनाए जाने व मेडिकल फैसिलिटी उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार को अवगत कराकर समाधान निकाला जाएगा।

संबंधित समाचार