प्रयागराज: गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में संचालक ने लगवाया था स्पाई कैमरा, लड़कियों ने किया हंगामा, आरोपी गिरफ्तार
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक गर्ल्स हास्टल के बाथरूम में संचालक ने स्पाई कैमरा लगा रखा था। इस बात की जानकारी जब छात्राओं को हुई, तो उन्होंने संचालक के खिलाफ जमकर हंगामा किया। लड़कियों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी हॉस्टल संचालक को …
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक गर्ल्स हास्टल के बाथरूम में संचालक ने स्पाई कैमरा लगा रखा था। इस बात की जानकारी जब छात्राओं को हुई, तो उन्होंने संचालक के खिलाफ जमकर हंगामा किया।
लड़कियों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी हॉस्टल संचालक को गिरफ्तार कर उसके हॉस्टल के बाथरूम से कैमरा, हार्ड डिस्क और कम्प्यूटर समेत कई समान बरामद किए हैं। मामला प्रयागराज के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के म्योहाल चौराहे के पास का है। जहां एक गर्ल्स हास्टल के बाथरूम के शावर में वीडियो कैमरा मिलने के बाद हड़कंप मच गया। शिकायत के आधार पर हॉस्टल संचालक आशीष खरे गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी बाथरूम में लड़कियों का न्यूड वीडियो बनाता था। फिलहाल पुलिस की टीम आरोपी से पूछताछ में जुटी है। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब आज वॉश रूम में लगे शावर से पानी नहीं आने पर शावर को लड़की ने हिलाया तो शावर के बीच मे लगा कैमरा नीचे गिर गया। जिसको देख कर लड़की के होश उड़ गए और इसकी सूचना पुलिस को दी।
यह भी पढ़ें:-अलीगढ़: पति ने की गला घोंटकर पत्नी की हत्या, युवक ने थाने जाकर बोला- मुझे कर लो गिरफ्तार
