काशीपुर: राजस्व विभाग की टीम ने बकायेदारों से वसूले साढ़े 12 लाख
काशीपुर, अमृत विचार। तहसील की गठित संग्रह अमीनों की टीम ने राजस्व वसूली के लिये बकायेदारों के घर पर दबिश दी। इस दौरान टीम ने 12 लाख 50 हजार रुपये की वसूली की। मंगलवार को तहसीलदार पूनम पंत के आदेश पर छह संग्रह अमीनों की संयुक्त टीम ने बकायेदारों से वसूली को लेकर अभियान चलाया। …
काशीपुर, अमृत विचार। तहसील की गठित संग्रह अमीनों की टीम ने राजस्व वसूली के लिये बकायेदारों के घर पर दबिश दी। इस दौरान टीम ने 12 लाख 50 हजार रुपये की वसूली की। मंगलवार को तहसीलदार पूनम पंत के आदेश पर छह संग्रह अमीनों की संयुक्त टीम ने बकायेदारों से वसूली को लेकर अभियान चलाया।
टीम ने ग्राम प्रतापपुर निवासी रहीस अहमद से स्टांप देय का 5.34 लाख, ग्राम बरखेड़ा पांडे निवासी गुरजंट सिंह से बैंक बकाया 4 लाख रुपये, आवास-विकास निवासी अजय पाठक से वाणिज्यकर का दो लाख, टांडा उज्जैन निवासी सरदूल सिंह से परिवहन देय का 20 हजार तथा ग्राम बैंतवाला निवासी राजाराम से बैंक देय का 50 हजार रुपये वसूला।
जबकि पांच अन्य बकायेदारों से भी वसूली के लिये तकादा किया गया। तहसीलदार पूनम पंत ने बताया कि वसूली के लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा करने के लिये निर्देशित किया गया है। वसूली अभियान आगे भी जारी रहेगा। टीम में भूपेंद्र सिंह, अली हसन, अशोक कुमार, विजय सिंह, मो. आरिफ, मो. नाजिम शामिल रहे।
