काशीपुर: लूट के 14 मोबाइलों के साथ चार झपट्टा मार दबोचे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। पुलिस ने लोगों से झपटे मोबाइल, तमंचे व चाकू के साथ चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 14 मोबाइल और घटना में प्रयुक्त दो बाइकें भी बरामद की हैं। सीओ आशीष भारद्वाज ने बताया कि झपटमार की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिये टीम का गठन किया गया था। …

काशीपुर, अमृत विचार। पुलिस ने लोगों से झपटे मोबाइल, तमंचे व चाकू के साथ चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 14 मोबाइल और घटना में प्रयुक्त दो बाइकें भी बरामद की हैं।

सीओ आशीष भारद्वाज ने बताया कि झपटमार की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिये टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने शहर के करीब 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने के बाद सोमवार शाम चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने मोहल्ला अल्ली खां में कब्रिस्तान रोड पर चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में दानिश निवासी मोहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टी, अजीम निवासी मोहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टी, मोहम्मद अमन निवासी पंजाबी सराय, अमन उर्फ ढक्कन निवासी मझरा लक्ष्मीपुर पट्टी बताया। सीओ आशीष भारद्वाज ने बताया कि चारों आरोपी दो बाइकों पर चलते हैं। एक बाइक से राहगीर की रेकी और दूसरी बाइक पर सवार बदमाश पीछे से आकर राहगीर का मोबाइल झपट कर भाग जाते थे।

डराने के लिए तमंचा भी साथ रखते हैं। चार मोबाइल फोन के चोरी का मुकदमा कोतवाली में दर्ज है। जबकि 10 मोबाइल फोन के मालिक का पता नहीं चल सका है। आरोपी लोगों से लूटे गए मोबाइल फोन ठाकुरद्वारा, रामपुर आदि स्थानों पर जाकर बेचते थे। पुलिस टीम को नकदी व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित किया।

पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी, कटोराताल चौकी प्रभारी एसआई नवीन बुधानी, टांडा उज्जैन चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र कुमार, एसआई प्रदीप पंत, कांस्टेबल प्रेम कंडवाल, महेंद्र डंगवाल, गौरव सनवाल, भूपेंद्र जीना, सुरेंद्र सिंह, गिरीश मठपाल शामिल रहे।

संबंधित समाचार