हल्द्वानी: सेना के जवान ने साथी से की 80 हजार रुपये की ठगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कभी एक ही कंपनी में तैनात आर्मी के जवान ने अपने ही साथी को 80 हजार की चपत लगा दी। इस काम को आर्मी जवान ने अपने एक साथी की मदद से अंजाम दिया। इस मामले में पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है। आर्मी कैंट में तैनात सेना के जवान …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कभी एक ही कंपनी में तैनात आर्मी के जवान ने अपने ही साथी को 80 हजार की चपत लगा दी। इस काम को आर्मी जवान ने अपने एक साथी की मदद से अंजाम दिया। इस मामले में पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है।

आर्मी कैंट में तैनात सेना के जवान व्रिजेंद्र ने अपने अधिकारी को दी शिकायत में कहा है कि पूर्व में उसकी कंपनी में मुहम्मद बसीर अहमद सिपाही के पद पर तैनात था। उसकी वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में तैनाती है। आरोप है बसीर ने उसे फोन किया और कहा कि यहां उसका फोन पे काम नहीं कर रहा है और किसी से उसे खाते में 20 हजार रुपये मंगाने हैं।

कहा, 20 हजार रुपए व्रिजेंद्र अपने खाते में मंगा ले और जब उसका फोन पे चलेगा तो पैसे वापस ले लेगा। हामी भरने पर बसीर ने अंकित नाम के एक व्यक्ति को फोन कांफ्रेंस पर लिया। जिसने व्रिजेंद्र को फोन पे पर पेमेंट बैंक पर क्लिक करने और रकम भरने को कहा। व्रिजेंद्र ने 20 हजार रुपये भरे और क्लिक कर दिया। हालांकि पैसा खाते में आने के बजाय कट गये। शिकायत पर जालसाज ने व्रिजेंद्र से कहा कि उन्होंने गलत जगह क्लिक कर दिया। दूसरी बार फिर 20 हजार और तीसरी बार में 40 हजार खाते से कट गए। कोतवाली पुलिस ने अब इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार