रामपुर: ‘उपचुनाव सियासी पार्टियों के नहीं बल्कि सैद्धांतिक प्रतिबद्धता के बीच’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि रामपुर का उपचुनाव सीधे सपा बनाम भाजपा हो रहा है। कांग्रेस-बसपा ने सपा के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। ऐसी स्थिति में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को पूरी शक्ति से भाजपा उम्मीदवार घनश्याम लोधी को विजयी बनाने के लिए पूरी ताकत लगानी …

रामपुर, अमृत विचार। केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि रामपुर का उपचुनाव सीधे सपा बनाम भाजपा हो रहा है। कांग्रेस-बसपा ने सपा के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। ऐसी स्थिति में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को पूरी शक्ति से भाजपा उम्मीदवार घनश्याम लोधी को विजयी बनाने के लिए पूरी ताकत लगानी होगी।

शंकरपुर स्थित अपने आवास पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि उपचुनाव सियासी पार्टियों के बीच नहीं बल्कि सैद्धांतिक प्रतिबद्धता के बीच है। राष्ट्रवादी सैद्धांतिक प्रतिबद्धता को मजबूत करने के लिए इस चुनाव में सभी समाज का सहयोग लेना चाहिए। हर बूथ पर कार्यकर्त्ता मुस्तैदी के साथ एक-एक वोट पार्टी उम्मीदवार को दिलाने के लिए पूरी ताकत से लगें।

कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह ने कहा कि आप लोग पूर्व में देख चुके हैं कि योगी के शासनकाल में विश्वव्यापी महामारी की त्रासदी से किस द्रुतगति से निपटा गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता आम जनता सपा काल के जुल्मों सितम को भूली नहीं है। जब उसकी सुनने वाला कोई ना था, भाजपा ने सभी के सहयोग से संघर्ष कर बदलाव किया। जिला प्रभारी राजीव सिसोंदिया ने कहा कि जनता की बहुत बड़ी ताकत है जब वह निश्चय कर लेती है, तब बदलाव अवश्य आता है।

बैठक में पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद गंगवार, घनश्याम सिंह लोधी, काशीराम दिवाकर, कपिल आर्य, राकेश मिश्रा, सुभाष भटनागर, सुरेश गंगवार, मोहनलाल सैनी ,हंसराज पप्पू, देवकरण गंगवार, हरिओम मौर्य, राजीव मांगलिक,श्रीष गुप्ता,रविंद्र सिंह रवि अशोक बिश्नोई, सतनाम सिंह, हरीश गंगवार,मोहन लोधी,प्रदीप गुप्ता,संजय पाठक महेश मौर्य आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:- रामपुर : दो हजार रुपये की रंगदारी मांगने पर यूट्यूबर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार