रामनगर: कार्बेट नेशनल पार्क पहुंचे ओड़िशा के राज्यपाल, देखे दो-दो बाघ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। विश्व प्रसिद्ध कार्बेट नेशनल पार्क के प्राकृतिक सौंदर्य को देख ओड़िशा के राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल अभिभूत नजर आए। भ्रमण के दौरान वन क्षेत्राधिकारी राजेन्द्र सिंह चकरायत ने उन्हें वन विश्राम के समीप ही दो-दो बाघों के दर्शन कराए। खुले आसमान के नीचे स्वच्छंद रूप से विचरण करते बाघों को देख राज्यपाल …

रामनगर, अमृत विचार। विश्व प्रसिद्ध कार्बेट नेशनल पार्क के प्राकृतिक सौंदर्य को देख ओड़िशा के राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल अभिभूत नजर आए। भ्रमण के दौरान वन क्षेत्राधिकारी राजेन्द्र सिंह चकरायत ने उन्हें वन विश्राम के समीप ही दो-दो बाघों के दर्शन कराए।

खुले आसमान के नीचे स्वच्छंद रूप से विचरण करते बाघों को देख राज्यपाल भी रोमांचित नजर आए। वह रात्रि विश्राम करने के बजाय भकराकोट के मार्ग से वापस लौट गए। उन्होंने वन्यजीव संरक्षण के मामले में कार्बेट प्रशासन की सराहना भी की।

संबंधित समाचार