अयोध्या: 1.5 लाख घनफुट पत्थरों से होगा राम मंदिर के भूतल का निर्माण
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि में गर्भगृह निर्माण के श्रीगणेश होने के बाद से कार्य तीव्र गति से चल रहा है। इसी के साथ नृत्य मंडप, रंग मंडप और सिंहद्वार का निर्माण भी दिसम्बर 2023 तक पूरा कर लिया जाना है। तकरीबन 1.5 लाख घनफुट पत्थरों से गर्भगृह, रंगमंडप व नृत्यमंडप के भूतल का निर्माण किया जाएगा। …
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि में गर्भगृह निर्माण के श्रीगणेश होने के बाद से कार्य तीव्र गति से चल रहा है। इसी के साथ नृत्य मंडप, रंग मंडप और सिंहद्वार का निर्माण भी दिसम्बर 2023 तक पूरा कर लिया जाना है।
तकरीबन 1.5 लाख घनफुट पत्थरों से गर्भगृह, रंगमंडप व नृत्यमंडप के भूतल का निर्माण किया जाएगा। निर्माण स्थल पर ग्रेनाइट पत्थरों से प्लिंथ (फर्श) का भी कार्य चल रहा है। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक अपने समय सीमा में मंदिर के भूतल का कार्य पूरा किया जाना है।
राम मंदिर के गर्भगृह के साथ नृत्य मंडप, रंग मंडप और सिंहद्वार का निर्माण दिसम्बर 2023 तक पूरा कर लिया जाना है, जिसके लिए निर्माण स्थल पर प्रतिदिन लगभग 130 ग्रेनाइट पत्थरों के ब्लाक प्लिंथ के लिए लगाए जा रहे हैं, जिसे अगस्त माह तक पूरा कर लिया जाएगा।
इसके साथ ही मंदिर के गर्भगृह का निर्माण का कार्य भी किया जा रहा है। मंदिर के फर्श को तैयार किये जाने के बाद 166 स्तंभों को लगाए जाने के साथ मंडपों को बनाया जाएगा।
प्लिंथ निर्माण में लगाया जा चुका 6000 ग्रेनाइट पत्थर
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा ने बताया कि 1 जून से गर्भगृह पर तरासे गए शिलाओं के लगाने का कार्य प्रारंभ हुआ। शिलाओं के नापजोख करने का कार्य भी चल रहा है क्योंकि यह बहुत ही महीन कार्य है। प्लिंथ निर्माण में भी बहुत आगे बढ़ गए हैं। आज तक लगभग 6000 पत्थर लग चुके हैं। मंदिर के भूतल पर लगभग डेढ़ लाख घन फुट पत्थर लगने वाला है।
पढ़ें- अयोध्या: आम भक्तों के लिए खुले रामलला सदन के दरवाजे, द्रविड़ शैली से बने मंदिर में भी कर सकेंगे पूजन
