बर्लिन में वाहन ने पैदल यात्रियों को मारी टक्कर, कई व्यक्ति घायल
बर्लिन। जर्मनी की राजधानी बर्लिन में बुधवार को एक वाहन ने पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी जिसमें कई व्यक्तियों के घायल होने की सूचना है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। बर्लिन पुलिस के प्रवक्ता मार्टिन डैम्स ने कहा कि यह घटना बर्लिन के पश्चिमी हिस्से में कुर्फुएरस्टेंडम मार्ग पर हुई। उन्होंने बताया कि संदिग्ध …
बर्लिन। जर्मनी की राजधानी बर्लिन में बुधवार को एक वाहन ने पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी जिसमें कई व्यक्तियों के घायल होने की सूचना है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। बर्लिन पुलिस के प्रवक्ता मार्टिन डैम्स ने कहा कि यह घटना बर्लिन के पश्चिमी हिस्से में कुर्फुएरस्टेंडम मार्ग पर हुई।
उन्होंने बताया कि संदिग्ध वाहन चालक को हिरासत में ले लिया गया है। डैम्स ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह घटना दुर्घटनावश हुई या वाहन चालक ने वाहन जानबूझकर भीड़ से टकरा दिया। उन्होंने सार्वजनिक प्रसारक आरबीबी की इस खबर की तत्काल पुष्टि नहीं की कि इस घटना में कम से कम 10 व्यक्ति घायल हुए हैं।
ये भी पढ़ें:- जेलेंस्की ने कहा, यूक्रेन में रूसी सेना के युद्ध अपराध पर जल्द जारी होगी किताब
