टनकपुर: नदी में डूब रही मासूम को पुलिस ने बचाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टनकपुर, अमृत विचार। बुधवार को पीलीभीत उत्तर प्रदेश से अपने परिजनों के साथ मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन को आयी एक तीन वर्षीय बच्ची टनकपुर के शारदा नदी में डूब गई। इस दौरान शारदा घाट में तैनात तैराक पुलिस टीम ने बच्ची को सकुशल बचा लिया। बुधवार को भैंसाग्वालपूर से मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन …

टनकपुर, अमृत विचार। बुधवार को पीलीभीत उत्तर प्रदेश से अपने परिजनों के साथ मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन को आयी एक तीन वर्षीय बच्ची टनकपुर के शारदा नदी में डूब गई। इस दौरान शारदा घाट में तैनात तैराक पुलिस टीम ने बच्ची को सकुशल बचा लिया।

बुधवार को भैंसाग्वालपूर से मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन को आयी तीन वर्षीय बच्ची शारदा घाट में स्नान करते समय अचानक नदी के तेज बहाव में बहने लगी। परिजनों व आस पास के लोगों द्वारा मदद की गुहार लगाने पर स्नान घाट में ड्यूटीरत जल पुलिस व पीएसी के तैराक दल ने तत्काल नदी के तेज बहाव से डूबती हुई बच्ची को सकुशल बचा लिया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्ची की जान बचाये जाने पर परिजनों व अन्य श्रद्धालुओं ने पुलिस की सराहना की। बचाव टीम में गोताखोर रविंद्र कुमार पहलवान, कांस्टेबल दिनेश प्रसाद, भुवन उपाध्याय, अमित कश्यप, पंकज कुमार शामिल रहे।

संबंधित समाचार