बहराइच: त्रिदेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की संध्या पर निकाली गई निशान शोभा यात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,बहराइच। पयागपुर में आयोजित तीन दिवसीय त्रिदेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अंतर्गत वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्राण प्रतिष्ठा संध्या पर महिलाओं ने निशान यात्रा निकाली। पयागपुर में स्थित त्रिदेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तहत प्रसिद्ध संत मौनी दास महाराज ने मूर्तियों की आंख पर बंधी …

अमृत विचार,बहराइच। पयागपुर में आयोजित तीन दिवसीय त्रिदेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अंतर्गत वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्राण प्रतिष्ठा संध्या पर महिलाओं ने निशान यात्रा निकाली।

पयागपुर में स्थित त्रिदेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तहत प्रसिद्ध संत मौनी दास महाराज ने मूर्तियों की आंख पर बंधी पट्टी खोली एवं प्राण प्रतिष्ठा की। मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होते ही श्रद्धालुओं ने शंख एवं घंटा घड़ियाल बजाकर अपनी खुशी जताई। मंदिर के शिखर पर 108 कलश से स्नान कराया गया। मंदिर के 51 फुट ऊंचे शिखर से कलश मंदिर प्रांगण में गिराए गए।

इस दृश्य को देखकर तमाम श्रद्धालु भावविभोर होकर नाचने लगे। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पूर्व संध्या पर निशानशोभा यात्रा निकाली गई जो मंदिर प्रांगण से प्रारंभ हुई। इस दौरान 108 ध्वज लेकर श्रद्धालु राजस्थानी परिवेश में झूमते थिरकते चलते रहे ।निशान शोभा यात्रा के दौरान मंदिर में स्थापित होने वाली तीनों मूर्तियों को एक रथ पर सजा कर शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें रास्ते भर श्रद्धालुओं ने रंग अबीर उड़ाया एवं आतिशबाजी करके खुशियां जाहिर की।

इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा का स्वागत करके जलपान वितरण किया। निशान शोभायात्रा के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस बल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी, आयोजन समिति के रामगोपाल अग्रवाल, राहुल बागड़िया, श्यामसुंदर नोसरिया, अवनीश पंसारी, रितेश बागड़िया, राधेश्याम अग्रवाल ,मनोज अग्रवाल, रामप्रसाद शर्मा ,गुल्लू माहेश्वरी ,श्याम बिहारी शर्मा एवं संतोष समेत तमाम लोग मौजूद रहे।ॉ

पढ़ें-बहराइच: निशान यात्रा में थिरकते रहे श्रद्धालु, जगह-जगह हुई फूलों की वर्षा

संबंधित समाचार