हरिद्वार: मुर्गे का खून सिर और कपड़ों पर लगाया और पहुंच गया थाने, फिर हुआ ये…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरिद्वार, अमृत विचार। विवाद के बाद पड़ोसी को फंसाने के लिए एक युवक ने ज्यादा ही तेज दिमाग लगा पुलिस को गुमराह करने की सोची मगर युवक की सारी तेजी उस वक्त निकल गयी जब प्रभारी निरिक्षक ने उसका सिर पानी से धुलवाने सहित पूरे शरीर की जांच करवा दी, इसके बाद युवक की जमकर …

हरिद्वार, अमृत विचार। विवाद के बाद पड़ोसी को फंसाने के लिए एक युवक ने ज्यादा ही तेज दिमाग लगा पुलिस को गुमराह करने की सोची मगर युवक की सारी तेजी उस वक्त निकल गयी जब प्रभारी निरिक्षक ने उसका सिर पानी से धुलवाने सहित पूरे शरीर की जांच करवा दी, इसके बाद युवक की जमकर लताड़ लगायी और उसका चालान काट चलता कर दिया।

दरअसल भगवानपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी रिहान की अपने पड़ोस में रहने वाले एक युवक से कहासुनी हो गयी जिसका बदला लेने और युवक को जेल की हवा खिलाने की नियत से रिहान मीट की दूकान में गया और अपने कपड़ों सहित सिर पर मुर्गे का खून लगाकर सीधा थाने जा पहुंचा और पड़ोसी पर धारदार हथियार से वार करने की बात कहने लगा।

इस दौरान उसने जबरदस्त घड़ियाली आंसू भी बहाए ताकि उसकी बातों पर पुलिस यकीन कर पड़ोसी पर मुकदमा दर्ज कर ले, मगर उसके मंसूबों पर उस वक्त पानी फिर गया जब इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह को उसकी गतिविधियों पर शक हुआ। उन्होंने उससे सवाल जवाब किए तो वह नजरें चुराने लगा और सकपका गया। इस पर रिहान के सिर पर चोट देखने के लिए पानी डाला गया मगर चोट कहीं नजर नहीं आई, इसके बाद पूरे शरीर की भी बारीकी से जांच की गयी मगर कहीं भी चोट के निशान नजर नहीं आए।

इस पर जब उससे पुलिस कर्मियों ने थोड़ा कड़क मिजाजी से सवाल जवाब किए तो उसके झूठ से पर्दा उठ गया और वह गिड़गिड़ाने लगा और माफी मांगने लगा, लेकिन अब तो उसकी शामत आ गयी और पुलिस ने जमकर लताड़ लगाते हुए उसका पुलिस एक्ट में चालान कर दिया और कड़ी फटकार लगाते हुए दोबारा ऐसी हरकत करने पर सीधा अंदर करने की बात कह विदा कर दिया।

संबंधित समाचार