जसपुर: बिना अनुमति जुलूस निकाला तो होगी कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जसपुर, अमृत विचार। कानपुर की घटना के मद्देनजर क्षेत्र में अमन शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से कोतवाली में आयोजित अमन कमेटी की बैठक की गई। इसमें एक संगठन विशेष द्वारा जसपुर में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किये जाने की सूचना मिलने पर कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने नागरिकों से क्षेत्र में अमन शांति कायम …

जसपुर, अमृत विचार। कानपुर की घटना के मद्देनजर क्षेत्र में अमन शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से कोतवाली में आयोजित अमन कमेटी की बैठक की गई। इसमें एक संगठन विशेष द्वारा जसपुर में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किये जाने की सूचना मिलने पर कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने नागरिकों से क्षेत्र में अमन शांति कायम रखने की अपील की।

कोतवाल ने कहा कि बिना अनुमति के किसी को भी जुलूस नहीं निकालने दिया जाएगा। यदि किसी ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे लोग सोशल मीडिया के बहकावे में न आएं। उन्होंने कहा कि यदि धार्मिक स्थलों से स्वयं लाउडस्पीकर नहीं हटाए गए, प्रशासन को लाउडस्पीकर हटाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

इस मौके पर प्रधान शाहनवाज, सादिक अली, जाबिर अली, याकूब, रईस अहमद, शाहिद अली, मोहसीन, जाकिर हुसैन, सुलेमान, हामिद, नासिर, सोनू ,शाने अली, अयूब, सलीम, जाहिद, हाजी हमीद, आरपी सिंह, रविराज आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार