शांतिपुरी में धड़ल्ले से चल रहा मिट्टी का अवैध खनन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शांतिपुरी, अमृत विचार। क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी का खनन जोरों पर चल रहा है। ऐसा नहीं की मामला जिला प्रशासन और पुलिस के संज्ञान में न हो लेकिन प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ है। शांतिपुरी क्षेत्र के नम्बर तीन व चार क्षेत्रों में जेसीबी, डंपर व दस टायरा ट्रकों से अवैध …

शांतिपुरी, अमृत विचार। क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी का खनन जोरों पर चल रहा है। ऐसा नहीं की मामला जिला प्रशासन और पुलिस के संज्ञान में न हो लेकिन प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ है। शांतिपुरी क्षेत्र के नम्बर तीन व चार क्षेत्रों में जेसीबी, डंपर व दस टायरा ट्रकों से अवैध मिट्टी के ढोने का काम किया जा रहा है। इससे सरकार को भी राजस्व का चूना लग रहा है।

मिट्टी से लदे वाहन शांतिपुरी से निकलकर खुलेआम बेनीमजार से किच्छा को और शांतिपुरी गेट से होते हुए हल्द्वानी की ओर जा रहे हैं। लोगों की शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने से खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।

इसी अवैध खनन के कारोबार को लेकर बीते दिनों गोलियां तक चल चुकी हैं। किच्छा और पंतनगर थाना अन्तर्गत शान्तिपुरी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर धड़ल्ले से मिट्टी खनन का कारोबार चल रहा है, यहां खनन के लिए दिये गए पट्टों से खुलेआम मिट्टी खोदी जा रही है। लोगों की मानें तो शान्तिपुरी के नम्बर तीन व नम्बर चार सहित अन्य कई स्थानों पर मिट्टी खनन का कारोबार किया जा रहा है। दिन और रात मिट्टी से भरे डंपर बेरोकटोक धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इसकी वजह से आसपास के रहने वाले लोगों को धूल से खास परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

संबंधित समाचार