सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने हरदोई पहुंचे एडीजी ने कहा- नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। एडीजी लखनऊ जोन ब्रजभूषण ने कहा कि अपराधी चाहें कितना ही असर वाला क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। अपराधी, माफिया, शराब माफिया और गौ तस्करों की लगभग 157 की सम्पत्ति ज़ब्त की जा चुकी है। 1440 अपराधियों को गैंगेस्टर एक्ट में जेल भेजा गया है। इस तरह का अभियान आगे भी चलता …

हरदोई। एडीजी लखनऊ जोन ब्रजभूषण ने कहा कि अपराधी चाहें कितना ही असर वाला क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। अपराधी, माफिया, शराब माफिया और गौ तस्करों की लगभग 157 की सम्पत्ति ज़ब्त की जा चुकी है। 1440 अपराधियों को गैंगेस्टर एक्ट में जेल भेजा गया है। इस तरह का अभियान आगे भी चलता रहेगा। एडीजी लखनऊ जोन ब्रजभूषण शुक्रवार को पुलिस लाइन पहुंचें। जहां उन्हें क्वार्टर गार्द में एसआई सुरेश सिंह के नेतृत्व में सलामी दी गई। इसके बाद उन्होंने क्वार्टर गार्द, बैरक ,मेस, अनुशासन रजिस्टर व निलंबन रजिस्टर का निरीक्षण किया।

पुलिस लाइन का साफ-सफाई बेहतर पाई। एडीजी ने पुलिस लाइन में पुलिस कैफे गपशप का उदघाटन करते हुए इसे अच्छी पहल बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस कैफे गपशप पुलिस जवानों को ड्यूटी के तनाव से काफी हद तक सुकून पहुंचाने का काम करेगा। इसके बाद उन्होंने कोतवाली शहर पहुंच कर वहां पहले सलामी ली इसके बाद वहां की साफ-सफाई, महिला हेल्प डेस्क की व्यवस्था को परखा। निरीक्षण के दौरान एडीजी लखनऊ जोन ब्रजभूषण ने सब कुछ सही पाया,जिस पर उन्होंने एसपी राजेश द्विवेदी और उनकी सारी टीम को वेरी गुड बोला।

इस बीच उन्होंने पुलिस जवानों से निष्ठा,मेहनत,लगन व समर्पण की भावना से अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने की नसीहत दी। मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने बताया कि पांच महीने में अपराधी किस्म के माफियाओं की 125 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त की जा चुकी है।1440 अपराधियों को जेल भेजा गया है। 12 के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की गई है। 602 कै ज़िलाबदर किया गया है।

765 की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। 340 पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। 131 शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी 25 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त की गई है। इसी तरह 315 गौ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी चार करोड़ रुपए की संपत्ति ज़ब्त की गई है। एडीजी ने कहा कि इस तरह का अभियान लगातार चलता रहेगा। इस दौरान एसपी राजेश द्विवेदी,एएसपी पूर्वी,पश्चिमी,सीओ सिटी,सीओ लाइन,आरआई,एलआईयू इंस्पेक्टर श्रीश शर्मा मौजूद रहे।

भड़काऊ पोस्ट पर होंगे अरेस्ट

एडीजी लखनऊ जोन ब्रजभूषण ने कहा है कि व्हाट्स अप हो, इंस्टाग्राम फेसबुक,इन सभी पर 24 घंटे कड़ी निगरानी रखी जा रही है। भड़काऊ पोस्ट डालने वाले और उसे शेयर करने या कमेंट करने वालो को किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें:-पेरिस में तुर्की दूतावास पर हमला, आसपास के इलाके में बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था

संबंधित समाचार