रामनगर: डॉ. सुभाष को मिला यूकोस्ट से रेडिएशन पर रिसर्च प्रोजेक्ट
रामनगर, अमृत विचार। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर के भौतिक विज्ञान के विभाग प्रभारी डॉ. सुभाष पोखरियाल को उत्तराखंड सरकार के यूकोस्ट द्वारा रिसर्च प्रोजेक्ट प्रदान किया गया है। डॉ. सुभाष पोखरियाल ने बताया कि यह रिसर्च प्रोजेक्ट उनको दो वर्ष के लिए दिया गया है। इस प्रोजेक्ट में उत्तराखंड हिमालय के मेन सेंट्रल ट्रस्ट …
रामनगर, अमृत विचार। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर के भौतिक विज्ञान के विभाग प्रभारी डॉ. सुभाष पोखरियाल को उत्तराखंड सरकार के यूकोस्ट द्वारा रिसर्च प्रोजेक्ट प्रदान किया गया है।
डॉ. सुभाष पोखरियाल ने बताया कि यह रिसर्च प्रोजेक्ट उनको दो वर्ष के लिए दिया गया है। इस प्रोजेक्ट में उत्तराखंड हिमालय के मेन सेंट्रल ट्रस्ट में नेचुरल रेडिएशन तथा रेडियोधर्मी पदार्थों का अध्ययन किया जाएगा। रेडिएशन के मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों का विस्तृत अध्ययन प्रयोगात्मक कार्य के द्वारा किया जाएगा। इस अध्ययन का संपूर्ण विश्लेषण एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी के पूर्व निदेशक प्रोफेसर आरसी रमोला की मेंटरशिप में पूर्ण किया जाएगा।
