लखीमपुर-खीरी: संदिग्ध परिस्थितियों में होमगार्ड की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। सदर कोतवाली के गांव आधा चाट निवासी एक 56 वर्षीय होमगार्ड की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोग उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल लाए, जहां कुछ देर बाद चले उपचार के बाद उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही होमगार्ड के घर में चीख पुकार मच गई। साथी होमगार्डों …

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। सदर कोतवाली के गांव आधा चाट निवासी एक 56 वर्षीय होमगार्ड की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोग उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल लाए, जहां कुछ देर बाद चले उपचार के बाद उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही होमगार्ड के घर में चीख पुकार मच गई। साथी होमगार्डों में भी शोक की लहर दौड़ गई।

ग्राम आधाचाट निवासी आलोक कुमार ने बताया कि उसके पिता रामविलास होमगार्ड थे। उनकी वर्तमान समय में सदर कोतवाली में ड्यूटी चल रही थी। पिता शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे सदर कोतवाली से ड्यूटी कर घर वापस आए थे। इसके बाद वह सुबह करीब 11 बजे किसी काम से जल निगम कार्यालय गए थे। वहां से लौटने के बाद दोपहर करीब दो बजे पिता की तबियत अचानक अधिक खराब हो गई।

इससे घर में हड़कंप मच गया। परिवार वाले आनन-फानन में उन्हें लेकर जिला अस्पताल आए और भर्ती कराया। कुछ देर चले उपचार के बाद रामविलास की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार वाले भी जिला अस्पताल पहुंच गए। उधर साथी होमगार्ड की मौत की खबर मिलते ही साथी होमगार्डों में शोक की लहर दौड़ गई। कई होमगार्ड भी जिला अस्पताल की मर्चरी पहुंच गए। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

इसे भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: महिला की पिटाई कर की छेड़छाड़, घर से निकाला

संबंधित समाचार