हल्द्वानी: आज और कल हल्की बूंदाबांदी के आसार
हल्द्वानी, अमृत विचार। भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। शनिवार और रविवार को हल्की बारिश होने का अनुमान है। अगर ऐसा होता है तो अधिकतम तापमान में कुछ कमी आ सकती है। हालांकि राज्य के मैदानी इलाकों में लू चल रही है। गर्मी से रात को भी कोई विशेष राहत नहीं मिल …
हल्द्वानी, अमृत विचार। भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। शनिवार और रविवार को हल्की बारिश होने का अनुमान है। अगर ऐसा होता है तो अधिकतम तापमान में कुछ कमी आ सकती है।
हालांकि राज्य के मैदानी इलाकों में लू चल रही है। गर्मी से रात को भी कोई विशेष राहत नहीं मिल रही है। अधिकतम तापमान औसतन 40 डिग्री के आसपास चल रहा है। भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र ने अनुमान जताया है कि शनिवार और रविवार को हल्की बारिश हो सकती है। पहाड़ों में दो मिमी तक बारिश हो सकती है। मैदानी इलाकों में भी एक मिमी तक बौछारें पड़ सकती हैं। इससे अधिकतम तापमान में कुछ कमी आयेगी। साथ ही गर्म हवाओं से भी कुछ राहत मिलेगी। फिलहाल, उत्तराखंड के ऊपरी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है।
जून में 97 प्रतिशत तक कम हुई बारिश
हल्द्वानी। जून में अभी तक सामान्य से 97 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मई में जहां अच्छी बारिश दर्ज की गई थी तो वहीं जून में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार अत्यधिक गर्मी पड़ने का कारण प्री मानसून का कमजोर होना है। अगर प्री मानसून की बारिश होती तो गर्मी इतनी नहीं पड़ती।
दो दिनों तक मौसम में बदलाव हो सकता है। हल्की बारिश होने के आसार हैं। गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
-डॉ. आरके सिंह, जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय, पंतनगर
