काशीपुर: पुलिस के लिए चुनौती बने बैंक लूट के आरोपी, 12 दर्जन से ज्यादा जगहों पर दी दबिश
काशीपुर, अमृत विचार। पीएनबी बैंक में लूट की वारदात में शामिल आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने जान लगा दी है। गुरूवार को काशीपुर-मुरादाबाद रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में हुई लूटपाट को लेकर पुलिस ने तमाम सीसीटीवी फूटेज खंगाले हैं तो वहीं दर्जन भर से अधिक जगहों पर दबिश दी है। …
काशीपुर, अमृत विचार। पीएनबी बैंक में लूट की वारदात में शामिल आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने जान लगा दी है। गुरूवार को काशीपुर-मुरादाबाद रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में हुई लूटपाट को लेकर पुलिस ने तमाम सीसीटीवी फूटेज खंगाले हैं तो वहीं दर्जन भर से अधिक जगहों पर दबिश दी है।
अब तक की जांच में पुलिस ने पाया कि लूट के बाद तीन आरोपी एक बाइक से भागते दिख रहे हैं। ये तीनों बदमाश काशीपुर में एक होटल में भी रुके थे और घटना से पहले दो दिनों तक उन्होंने बैंक की रेकी भी की थी। इसमें स्थानीय इन्हें संरक्षण देने वालों को भी चिहिन्त किया जा रहा है। वहीं मामले में पुलिस खुलासे के बेहद करीब नजर आ रही है। हलांकि बैंक के बाहर का कैमरा खराब होने के चलते पुलिस को खासी मशक्कत का सामना करना पड़ा। लेकिन आरोपितों के भागने के लोकेशन देखने के लिए दोनों साइडों के मुख्य मार्ग और गलियों के सीसीटीवी खंगाले गए। इसके बाद जाकर मुख्य मार्ग के मंडी के पास उनका लोकशन मिला।
पुलिस का अनुमान है कि हाइवे के बाद उन्होंने कच्चे मार्ग का प्रयोग किया हो। लूट के लिए बदमाशों को बाइक कहां से उपलब्ध करवाई गयी इस बात की भी जांच की जा रही है। 24 घंटे के अंदर पुलिस ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश के रामपुर, बिजनौर, मुरादाबाद झांसी, पंजाब में तकरीबन 12 दर्जन से ज्यादा जगहों पर दबिश दी है। कुछ संदिग्ध भी हिरासत में लिए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि पुलिस अपराधियों तक जल्द पहुंच जाएगी।
