रुद्रपुर: प्रेम विवाह करने पर किया फायर, बाल-बाल बचा युवक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। प्रेम विवाह करने पर युवती के एक परिजन ने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर युवक पर फायर झोंक दिया। इसमें युवक बाल-बाल बच गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। भदईपुरा निवासी शनि कुमार ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि उसने 2021 …

रुद्रपुर, अमृत विचार। प्रेम विवाह करने पर युवती के एक परिजन ने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर युवक पर फायर झोंक दिया। इसमें युवक बाल-बाल बच गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

भदईपुरा निवासी शनि कुमार ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि उसने 2021 में थाना मीरगंज बरेली निवासी एक युवती से प्रेम विवाह किया था। तभी से युवती के परिवार वाले और रिश्तेदार अनिल कुमार निवासी अलीगंज, बरेली रंजिश रखने लगे। रंजिश के चलते दो जनवरी 2021 को सुबह साढ़े दस बजे जब वह अपने मित्र विकास के साथ अपनी कार से रुद्रपुर जा रहा था।

तभी गंगापुर रोड पर मोदी मैदान के पास अनिल कुमार व उसके अन्य दो साथियों ने कार रोक कर उसे कार से उतार लिया और अनिल कुमार ने उस पर तमंचा तान दिया। जब शोर मचाया तो अनिल कुमार ने जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। फायर मिस होकर उसके बगल से निकल गया। इस दौरान मौके पर भीड़ जुटती देख अनिल कुमार व उसके दो साथी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। उसने घटना की रिपोर्ट थाना ट्रांजिट कैंप में दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गयी। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं होने पर उसे न्यायालय की शरण में जाना पड़ा। कोर्ट के आदेश के पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

संबंधित समाचार