काशीपुर: बैंक लूट का हुआ खुलासा, पुलिस ने दबोचे तीन बदमाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। पुलिस ने पीएनबी की शाखा में लूट की घटना को अंजाम देने वाले पाकिस्तान से सटे गांव कुहाड़का पंजाब के तीनों बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बैंक से लूटे 14 लाख 10 हजार 500 रुपये, एक ऑटोमेटिक पिस्टल व दो तमंचे मय कारतूस और घटना …

काशीपुर, अमृत विचार। पुलिस ने पीएनबी की शाखा में लूट की घटना को अंजाम देने वाले पाकिस्तान से सटे गांव कुहाड़का पंजाब के तीनों बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बैंक से लूटे 14 लाख 10 हजार 500 रुपये, एक ऑटोमेटिक पिस्टल व दो तमंचे मय कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है। पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है।

शनिवार को कोतवाली में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने घटना का खुलासा कर प्रेस वार्ता में बताया कि नौ जून को करीब दो बजे मुरादाबाद रोड स्थित पीएनबी की शाखा में एक युवक ने नकदी निकालने संबंधी जानकारी ली। इसके कुछ देर बाद करीब तीन बजकर 46 मिनट पर वह अपने दो साथियों समेत बैंक में घुसा। पिस्टल व तमंचे दिखाकर बैंक में मौजूद कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देते हुए कैशियर से 15 लाख 8 हजार 960 रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए।

सूचना मिलने के बाद जिले भर की पुलिस हरकत में आ गई। जिले भर में सघन चेकिंग अभियान के साथ ही घटना के खुलासे को पुलिस की अलग-अलग आठ टीमें गठित की गई, जिन्हें सीओ आशीष भारद्वाज, बाजपुर सीओ वंदना वर्मा, वीर सिंह लीड कर रहे थे। पुलिस ने गहन जांच शुरू करते हुए जानकारी एकत्रित करने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए।

सीसीटीवी फुटेज में तीन युवक बाइक से फरार होते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर आरोपियों की फोटो प्रसारित करने के बाद जानकारी मिली कि उन्होंने घटना को अंजाम देने के लिए क्षेत्र के ही अपने एक रिश्तेदार की बाइक प्रयुक्त की है। शनिवार को सुबह काशीपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन युवक ढकिया गुलाबो मार्ग पर बाइक से आ रहे हैं, जिनकी शक्ल आरोपियों से मिलती है। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

संबंधित समाचार