हरदोई: नहाते समय नदी में डूबी युवती, खोजबीन में लगे गोताखोर
हरदोई। गांव के बाहर निकली नदी में नहाते समय अचानक एक युवती का पैर फिसल गया देखते ही देखते वह नदी की तेज लहरों में बहती चली गई। वहीं साथ में स्नान कर रही सहेलियों ने भागकर गांव में सूचना दी। सूचना मिलने के बाद ग्रामीण व परिजन युवती की तलाश में लगे हुए हैं। …
हरदोई। गांव के बाहर निकली नदी में नहाते समय अचानक एक युवती का पैर फिसल गया देखते ही देखते वह नदी की तेज लहरों में बहती चली गई। वहीं साथ में स्नान कर रही सहेलियों ने भागकर गांव में सूचना दी। सूचना मिलने के बाद ग्रामीण व परिजन युवती की तलाश में लगे हुए हैं।
जानकारी के अनुसार थाना पाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कहरकोला गांव निवासी वीरेंद्र राजपूत की 17 वर्षीय बेटी खुशबू शनिवार दोपहर गांव निवासी शिवानी और दीपिका के साथ गांव के पास से गुजरी गर्रा नदी नहाने गई थी। खुशबू को डूबते देख सहेलियां रोती चिल्लाती गांव की ओर भागी गांव में आकर उन्होंने खुशबू के डूब जाने की सूचना दी आनन-फानन गांव के गोताखोर नदी के किनारे पहुंच गए तथा युवती की खोजबीन शुरू कर दी। दीपिका के मुताबिक नहाते समय खुशबू गहरे पानी मे चली गई।
पुलिस भी मौके पर पहुँच गई और गोताखोरों की मदद से युवती की तलाश में जुट गई।लेकिन देर शाम तक युवती का कुछ पता नही चल सका। खुशबू 5 भाई बहनों में सबसे छोटी थी, घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। युवती के डूब जाने के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। गौरतलब हो कि गांव के किनारे निकली गर्रा नदी में गांव के लोग नहाते रहते हैं ।गर्मियों के चलते नदी में नहाने वालों की संख्या बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें:-फर्रुखाबाद: गंगा दशहरा में स्नान करते समय डूबे दो युवक, गोताखोरों ने एक की बचाई जान, एक की मौत
