बाराबंकी: मासूम भांजी को कलयुगी मामा ने बनाया हवस का शिकार, केस दर्ज
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के देवा क्षेत्र में शनिवार को एक दरिंदे ने अपनी मासूम भांजी को हवस का शिकार बना डाला। पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना देवा अंतर्गत एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी है कि वह अपने परिवार के साथ ससुराल में रहता है। घर के …
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के देवा क्षेत्र में शनिवार को एक दरिंदे ने अपनी मासूम भांजी को हवस का शिकार बना डाला। पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना देवा अंतर्गत एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी है कि वह अपने परिवार के साथ ससुराल में रहता है।
घर के पड़ोस में ही उसका ससुर अपने लड़के रामू के साथ रहता है। आज वह किसी काम से घर के बाहर गया था कि घर मे अकेला पाकर रामू ने उसकी छह साल की बच्ची को चुपचाप घर बुला ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।
लड़की चीख-पुकार सुन कर परिजन पड़ोस के मकान में पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गया था। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि बच्ची को मेडिकल के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। आरोपी जल्द ही पुलिस के शिकंजे में होगा।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: सहकर्मी ही महिलाओं के रिश्तों को कर रहे दागदार, प्रेमजाल में फंसाकर बना रहे हवस का शिकार
