अंडर-19 जिला लीग में हल्द्वानी क्रिकेट एकेडमी की बड़ी जीत
हल्द्वानी, अमृत विचार। चकलुवा के मेलकानी मैदान में आयोजित अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग में शनिवार को हल्द्वानी क्रिकेट एकेडमी ने हल्द्वानी क्रिकेट फाउंडेशन को 186 रनों से हरा दिया। हल्द्वानी क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 245 रन बनाए। कप्तान परितोष राना ने शानदार 135 रन, पारस मेहरा ने 28, नव्य …
हल्द्वानी, अमृत विचार। चकलुवा के मेलकानी मैदान में आयोजित अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग में शनिवार को हल्द्वानी क्रिकेट एकेडमी ने हल्द्वानी क्रिकेट फाउंडेशन को 186 रनों से हरा दिया।
हल्द्वानी क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 245 रन बनाए। कप्तान परितोष राना ने शानदार 135 रन, पारस मेहरा ने 28, नव्य सचदेवा ने 16, गौरव अधिकारी ने 15 रन बनाए। अमित बिष्ट ने 5, पवन धाकड़ ने 2 विकेट लिए। जवाब में उतरी हल्द्वानी क्रिकेट फाउंडेशन की पूरी टीम 22 ओवर में 59 रन ही बना सकी। नीरज पनेरू ने 18, अनुज ने 17 और सुमित कुमार ने 12 रन बनाए। प्रिंस चौहान ने 4, गौरव अधिकारी-राघव जोशी ने 2-2 विकेट लिए।
मैच के अंपायर मनोज टकवाल व विजय आर्या, जबकि स्कोरर पवन राना व दया पनेरू रहे। इस मौके पर सीएयू के कार्यवाहक कोषाध्यक्ष दीपक मेहरा, जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै, कोऑर्डिनेटर किशन अनेरिया, अमित बिष्ट, बागेश्वर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश सोनियाल, विशाल भोजक, आनंद बिष्ट, मनोज भट्ट, इंदर जेठा, मो. वसीम, हरप्रीत कंबोज मौजूद रहे।
