लालकुआं: छात्रा से छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, शोहदा पहुंचा हवालात
लालकुआं, अमृत विचार। ट्यूशन से घर जा रही छात्रा पर फब्तियां कसने और छेड़छाड़ करने वाले शोहदे को पुलिस ने हवालात में पहुंचा दिया। आरोपी वार्ड नंबर 4 लालकुआं निवासी पवन के खिलाफ पुलिस ने छेड़छाड़ और पॉक्सो अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान कर दिया है। पुलिस के अनुसार, ट्यूशन पढ़ने लालकुआं नगर …
लालकुआं, अमृत विचार। ट्यूशन से घर जा रही छात्रा पर फब्तियां कसने और छेड़छाड़ करने वाले शोहदे को पुलिस ने हवालात में पहुंचा दिया। आरोपी वार्ड नंबर 4 लालकुआं निवासी पवन के खिलाफ पुलिस ने छेड़छाड़ और पॉक्सो अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।
पुलिस के अनुसार, ट्यूशन पढ़ने लालकुआं नगर में आने वाली एक छात्रा से आरोपी पवन रास्ते में हाथीखाना रोड पर रोककर छेड़छाड़ करता था। शनिवार को भी जैसे ही छात्रा ट्यूशन से घर की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में खड़े आरोपी ने उसे रोककर उससे छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। रोज-रोज की इन हरकतों से तंग आकर छात्रा घर जाने के बजाय लालकुआं कोतवाली पहुंच गई और घटना की तहरीर पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी पवन के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और पॉक्सो अधिनियम के तहत रिपोर्ट पंजीकृत कर आरोपी युवक का चालान कर दिया।
