अल्मोड़ा में 23 संविदा डॉक्टरों को मिली तैनाती, स्वास्थ्य सुविधाएं सुधरने की उम्मीद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 23 बांडधारी डॉक्टरों की नियुक्ति कर दी गई है। डॉक्टरों ने विभिन्न अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में तैनाती ले ली है। जल्द 17 और डॉक्टर भी तैनाती लेंगे। जिसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सुविधाएं ढर्रे पर …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 23 बांडधारी डॉक्टरों की नियुक्ति कर दी गई है। डॉक्टरों ने विभिन्न अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में तैनाती ले ली है। जल्द 17 और डॉक्टर भी तैनाती लेंगे। जिसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सुविधाएं ढर्रे पर आने की संभावना है।

पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं लगातार लड़खड़ाई हुई हैं। अस्पतालों में डॉक्टरों का अभाव बड़ी समस्या है। ग्रामीण क्षेत्रों के हाल और भी खराब हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के कई अस्पताल डॉक्टर विहीन हैं तो कहीं एक डॉक्टर के पास एक से अधिक अस्पतालों के चार्ज होने से व्यवस्थाएं चरमराती हैं। लेकिन अब स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों की कमी दूर करने की कवायद शुरू कर दी है। बीते दिनों सीएमओ कार्यालय की ओर से डॉक्टरों की तैनाती को लेकर प्रस्ताव भी बनाया गया था। जिसके बाद अब 40 बांडधारी डॉक्टरों की नियुक्ति हुई हैं। इसमें से बुधवार तक कुल 23 डॉक्टरों ने तैनाती ले ली है।

संबंधित समाचार