काशीपुर: महिला के प्राइवेट पार्ट में कट लगाने से बिगड़ी हालत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर एक निजी अस्पताल के डॉक्टर पर पैसे के लालच में उसकी पत्नी के प्राईवेट पार्ट में कट लगाने और अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता …

काशीपुर, अमृत विचार। एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर एक निजी अस्पताल के डॉक्टर पर पैसे के लालच में उसकी पत्नी के प्राईवेट पार्ट में कट लगाने और अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता के पति ने कहा कि 11 जून की दोपहर प्रसव पीड़ा होने पर वह अपनी पत्नी को जसपुर खुर्द के पास एक निजी अस्पताल में ले गया। जहां चिकित्सक ने सात हजार रुपये जमा करने पर आयुष्मान कार्ड से उसकी पत्नी की नार्मल डिलीवरी करने की गारंटी दी। उसने अपने करीबी रिश्तेदार से सात हजार रुपये उधार लेकर अस्पताल में जमा कर दिए। कुछ समय के बाद डॉक्टर कहने लगा की मरीज का तुरंत ऑपरेशन करना पड़ेगा, वरना शिशु मर सकता है।

कहा कि आयुष्मान कार्ड से इलाज करने से इंकार कर 50 हजार रुपये का इंतजाम करने को कहा। डॉक्टर ने यह भी कहा कि शिशु को भी एनआईसीयू में रखना पडे़गा। यह सुनकर वह अपनी पत्नी से मिलने आईसीयू में गया तो उसकी पत्नी ने बताया कि उसके नीचे प्राइवेट पार्ट में डॉक्टर ने कट लगा दिया है। जिससे बहुत दर्द हो रहा है। उसने बात करने का प्रयास किया तो डॉक्टर ने उसके और उसके पिता-माता के साथ अभद्रता कर गाली गलौज की।

कहने लगा कि पैसों का इंतजाम करो नहीं तो मरीज को बाहर सड़क पर फिकवा देगें। डॉक्टर ने उन्हें बताया कि शिशु पेट में मर चुका है और मरीज को दिल्ली ले जाने को कहा। इसके बाद वह 108 एंबुलेंस के माध्यम से अपनी पत्नी को सरबरखेड़ा स्थित एक निजी अस्पताल में ले गया। जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर पत्नी के पेट से मृत शिशु को बाहर निकाला।

कहा कि उसकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पैसे के लालच में उसकी पत्नी के प्राईवेट पार्ट में जानबूझ कर कट लगाने का आरोप लगाया है। कहा कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही की वजह से पत्नी की हालत बिगड़ गई और पेट में शिशु की मृत्यु हो गई। पीड़ित ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।

संबंधित समाचार